Latest

इविवि शिक्षकों को कोरोना संक्रमण का खतराः आटा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय अध्यापक संघ (आटा) ने 08 जुलाई से विश्वविद्यालय खोलने की मांग उठाई।

आटा अध्यक्ष प्रो. राम सेवक दुबे, उपाध्यक्ष प्रो. एआर सिद्दीकी और महामंत्री प्रो. शिवमोहन प्रसाद ने कुलपति प्रो. आरआर तिवारी को पत्र लिखकर कहा कि सोमवार से विश्वविद्यालय खुल गया है।

शिक्षक कोरोना संक्रमण को लेकर सशंकित हैं। जनपद में प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय खोलने के लिए प्रशासन की ओर से अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं जारी किया गया है।

विश्वविद्यालय के अधिकांश शिक्षकों की उम्र 55 से 60 साल के बीच है। जिससे कोरोना संक्रमित होने की ज्यादा आशंका है। इसलिए शिक्षकों के स्वास्थ्य हित के लिए आठ जुलाई से विश्वविद्यालय खोलने के लिए रजिस्ट्रार को निर्देश करें।

Related Articles

Back to top button