Latest
योग से मिलती है मन को शांतिः योग गुरु
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में सोमवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। योग गुरु बाबा रामदेव ने महाविद्यालय की छात्राओं व शिक्षकों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य मन की शांति, धन, ऐश्वर्य, सुख सब प्राप्त कर सकता है।
बाबा रामदेव ने प्राणायाम की कई विधियों पर बारीकी से प्रकाश डाला। क्रिया योग संस्थान की योगमाता डॉ. राधा सत्यम ने क्रिया योग की विधियों को साझा किया। अतिथियों का स्वागत शासी निकाय के अध्यक्ष पंकज जायसवाल और धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्या डॉ. रमा सिंह ने किया।
संचालन डॉ. ज्योति रानी जायसवाल ने किया। इस दौरान डॉ. रंजना त्रिपाठी, डॉ. ममता गुप्ता, डॉ. रेनू जैन, डॉ. कल्पना वर्मा, डॉ. शशि आदि उपस्थित रहीं।




