Latest
इविवि व कॉलेज में पसरा रहा सन्नाटा इविवि में थर्मल स्कैनिंग के बाद मिला प्रवेश

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय के एक विभागाध्यक्ष एवं केन्द्रीय पुस्तकालय के अधिकारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद आशंकाओं के बीच सोमवार को इविवि एवं इससे संबद्ध कॉलेज खुले।
कोरोना संक्रमण की दशहत के कारण इविवि परिसर व विभागों में सन्नाटा पसारा रहा। इविवि में सिर्फ लाइब्रेरी गेट से अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरान गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सभी आने-जाने वालों की थर्मल स्कैनिंग की।
कुछ जरूरी काम से पहुंचे छात्रों को घुसने नहीं दिया गया। हां, कुछ शोधार्थी अपने गाइड शिक्षक की अनुमति से परिसर में दाखिल हो सके।
ग्रीष्मावाकाश के बाद सोमवार से विश्वविद्यालय खुल गया। शिक्षकों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विभागों में बैठ कर जरूरी काम निपटाए।



