Latest

गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों की मतगणना आरंभ

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में गवर्निंग काउंसिल के 15 पदों की बची हुई मतगणना 25 जून से प्रारंभ हो गई। हाईकोर्ट प्रशासन से इसकी अनुमति मिलने के बाद एल्डर कमेटी ने मतगणना कराने का निर्णय लिया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि मतगणना के दौरान प्रत्याशियों को मतगणना स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं है। सिर्फ सात लोगों को ही मतगणना कार्य में शामिल होने की अनुमति मिली है। मतगणना सुबह दस बजे से लाइब्रेरी हॉल में प्रारंभ हो गई।


लॉक डाउन के पहले तक लगभग साढ़े चार हजार वोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी। अब इससे आगे की मतगणना होगी। गौरतलब है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव फरवरी में संपन्न हुआ।

अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, चार संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के परिणाम आ चुके हैं लेकिन गवर्निग काउंसिल के पदों की गिनती पूरी होने से पहले ही कोरोना संक्रमण के कारण लॉक डाउन की घोषणा हो गई। नतीजतन मतगणना का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। इसी कारण नई कार्यकारिणी अब तक चार्ज नहीं ले पाई है।

Related Articles

Back to top button