Latest

व्यापारियों को भू माफियाओं से जान का खतरा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भू माफियाओं ने जीरो रोड बस स्टैंड के बगल में बिल्डिंग खाली करने को ले कर जान से मारने की दी धमकी दे रहे है वही बिल्डिंग में नीचे कई बड़ी दुकानें हैं । उन दुकानदारों को अब जान का खतरा मंडरा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगा रहे हैं जान बचाने की गुहार। एक सदी से अपना व्यापार कर रहे । व्यापारी दिनेश चंद्र पांडे पुत्र बृजमोहन पांडे मोबाइल शॉप एवं विकास केसरवानी पुत्र मोती लाल केसरवानी शिव ट्रेडर्स टायर शॉप व हुसैन पुत्र जाफर टायर शॉप के मालिक खुरसीदा बानो पत्नी गुलाम हैदर ने रंजन केसरवानी,विजय केसरवानी, बृज किशोर केसरवानी के हाथो बेच दिया । जो की ये लोग ग्रुप बना कर भू माफिया का कार्य करते हैं ।कल लॉक डाउन के समय लगभग 60,70,लोगो के साथ मकान में घुस कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस और वहां के सभी व्यापारी लोग मौके पर पहुंचे । तो सभी लोग मौके से भागने लगे। जिसके उपरांत यूपी 70 एफ डी 6157 इको स्पोर्ट, यूपी 70 एफ आर 6111 एक्स एसवी 300 मौके पर छोड़ कर भाग गए। मगर पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई । बताया जा रहा है कि ये सभी भू माफिया विवाद जमीन मकान को कम दाम पर ले कर गुंडई, डरा धमका कर खाली करवा कर । बिल्डिंग को तोड़वा कर दुबारा निर्माण कर मोटी रकम वसूली जाती है। इन भू माफियाओं का हाथ प्रदेश के बड़े-बड़े माफियाओं से जुड़े होते हैं। ऐसे में क्षेत्र के थाने की पुलिस भी इनका कुछ नहीं कर पाती है।

Related Articles

Back to top button