Latest

आर्थिक रूप से कमजोर दण्डी सन्यासियों की होगी मदद


परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा-
दण्डी सन्यासी परिषद का विस्तार रहेगा जारी
सभी राज्यों में विस्तार के बाद विदेशों में होगा संगठन का विस्तार
चीन में बने हुए सामानों का सभी लोग करें बहिष्कार

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर दण्डी सन्यासियों की मदद की जायेगी इसके लिये राष्ट्रीय स्तर पर दण्डी सन्यासियों की सूची तैयार हो रही है।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के लाकडाउन के दौरान कई प्रदेशों में दण्डी सन्यासियों की मदद के लिये 50 टन खाद्यान्न , मास्क, सेनेटराइज, डिटालशाप सहित अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया है।
अखिल भारतीय दण्डी सन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा कि परिषद का देश के सभी राज्यों में शीघ्र गठन
पूरा हो जायेगा, इसके लिए कई टीम लगी हुई है।

इसकी शुरूआत उत्तर प्रदेश से हो चुकी है। उप्र का प्रांतीय अध्यक्ष स्वामी विधा चैतन्य महराज को नियुक्त किया गया है। उनकी अध्यक्षता में प्रदेश कार्य समिति का गठन हो रहा है।

इसके बाद जिला स्तर के पदाधिकारियों का संगठन तैयार करके शीघ्र उनकी घोषणा होगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखण्ड, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र,बिहार, आन्ध्र प्रदेश, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब सहित अन्य प्रदेशों में परिषद की कार्य समिति बनाकर पदाधिकारियों सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा शीघ्र होगी।

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने बताया कि समिति के सदस्यों की राष्ट्रीय स्तर पर सूची तैयार हो रही है किस प्रदेश में कितने दण्डी सन्यासी है। उन्होंने कहा कि इस सूची के तैयार होने से बहुत मदद मिलेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मश्रम महराज ने कहा कि सूची तैयार होने के बाद सक्रिय लोगों को उनकी क्षमता के अनुसार परिषद में पद और काम दिया जायेगा जिससे कि परिषद और मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर दण्डी सन्यासियों की आर्थिक मदद की जायेगी जिससे उनको कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने गलवा में शहीद भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश सबसे पहले है। अगर हम संत-महात्माओ के खून की जरुरत देश को पडेगी तो हर वक्त तैयार है। इतना ही नही अगर सीमा पर जाकर लडने की जरुरत पडेगी तो भी हम सभी लोग तैयार है। उन्होंने कहा कि चीन का यह दुस्साहस हम लोगों को खत्म करना होगा जिससे कि उसका मनोबल टूट सके ऐसे में हम सभी देशवासी चीन में बने हुए सामानों का पूरी तरह से बहिष्कार करेगे जिससे कि उसको आर्थिक रूप से कमजोर कर सके। इसलिए देशवासी चीन के बने हुए इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य कोई भी सामान न खरीदे। अगर उनको खरीदना ही है तो जापान, जर्मनी,अमेरिका, दक्षिण कोरिया सहित अन्य देशों का बना सामान खरीदे और उसका उपयोग करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी से अपील की है कि चीन के उत्पादों की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाये।

Related Articles

Back to top button