Latest
बालीवुड में अघोषित माफियाराजः अविनाश
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । बालीवुड में भाई-भतीजावाद एवं फिल्मी माफियाओं के विरोध में युवाओं का आक्रोश सड़क पर नजर आया।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेता अविनाश दुबे के नेतृत्व में छात्रों ने सुभाष चैराहे पर प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि बालीवुड में अघोषित माफियाराज चल रहा है। छात्रनेता प्रियांक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी सुनियोजित हत्या बालीवुड के चंद माफियाओं ने मिलकर की है।
कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी के उस कथन को जिसमें उन्होंने कहा था कि जहां आम कलाकार सपने देखना बंद कर देते हैं वहीं से नामी गिरामी सितारों के बच्चों का कैरियर आरंभ होता है, का सभी ने समर्थन किया।
विरोध प्रदर्शन के दौरान विजय कुमार मिश्रा, देवकी नन्दन, लक्ष्मीनारायण, रामकृष्णष् सोमू आदि मौजूद रहे।




