Latest

नहीं बक्शे जायेंगे सर्राफा कारोबारी अशोक अग्रवाल जी के हत्यारे: नन्दी

झांसी की दुखद घटना पर मंत्री नन्दी ने दुख व्यक्त किया, एक चिकित्स्कीय ऑपरेशन की वजह से इस समय हैं मुंबई में

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। उत्तर प्रदेश के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनीतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना इलाके के मुहल्ले दुबे चौक में दो दिन पहले हुए गोलीकांड में घायल सराफा कारोबारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कारोबारी की हत्या से आहत मंत्री ने ट्वीट कर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई के लिए परिजनों और झांसी के व्यापारियों को आश्वस्त किया है। मंत्री नन्दी ने ट्वीट कर कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों की खैर नहीं। मंत्री नन्दी ने ट्वीट कर कहा कि झाँसी के मऊरानीपुर में पार्किंग विवाद में सर्राफा व्यपारी अशोक अग्रवाल जी की हत्या एक बेहद दुःखद घटना है। डीएम और एसपी से फोन पर वार्ता करके यह दुस्साहसिक अपराध कारित करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं! मंत्री नन्दी ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं स्व अशोक जी के परिवारीजनों के साथ हैं और मैं परिजनों को विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि एक भी दोषी बख्शा नहीं जायेगा!
आदरणीय योगी जी की सरकार में कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को अंजाम भुगतना होगा! अभी एक चिकित्स्कीय ऑपरेशन की वजह से मुंबई में हूँ! वापस लौटते ही परिजनों से मिलने झाँसी आऊँगा!

Related Articles

Back to top button