Latest

शास्त्री पुल के स्लैब में दरार, रूट डायवर्ट

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । प्रयागराज से वाराणसी को जोडने वाले करीब 40 साल पुराने शास्त्री ब्रिज के एक स्लैब में दरार आ गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि उनके नीचे लगी लोहे की बैरिंग खिसक गई है।

उसे ठीक करने में दो दिन का समय लगेगा। कुछ नुकसान न हो इसलिए सबसे पहले यातायात को डायवर्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अजय गोयल ने दारागंज और झूंसी थाने के साथ-साथ एसएसपी को सूचना दी। बताया कि पुल की बैरिंग खिसक गई है।

इधर से गुजरने वाले हैवी वाहनों को रोककर वाहनों को डायवर्ट किया गया।
दरअसल वाहनों के गुजरने से पुल में कंपन होता है, जब कोई भारी वाहन गुजरता है तो बैरिंग घूमती है।

वाहन पास होते ही बैरिंग अपने नियत स्थान पर बैठ जाती है, लेकिन इस बार बैरिंग बैठी नहीं, खिसक गई है। ऐसे में उसके ऊपर रखे स्लैब में दरार आ गई। इसे ठीक करने के लिए काम लगा है और उधर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button