पीआरएसयूः 181 केन्द्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड में दाखिले के लिए पूरे प्रदेश में 29 जुलाई को प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। इस बार परीक्षा सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी लखनऊ विश्वविद्यालय को मिली है।
इसी कड़ी में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की आरंभिक प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस बार मंडल के 181 सेंटरों परीक्षा कराने की तैयारी है। पीआरएसयू जल्द केंद्र निर्धारण की रिपोर्ट बनाकर लखनऊ विश्वविद्यालय को भेजेगा।
प्रयागराज मंडल में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है।
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शेषनाथ पांडेय ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। मंडल में कुल 181 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। हर सेंटर पर अधिकतम 300 छात्र-छात्राओं को ही बैठने की अनुमति होगी।




