कोरोना संक्रमित पांच नए मरीज मिले

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । जिले में रविवार को कोरोना संक्रमित पांच नए मरीज मिले। इसमें पूर्व में संक्रमित मिले दवा कारोबारी के परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।
इसके इलावा एक युवक और एक बुजुर्ग भी संक्रमित मिले। दोनों शहर के हैं। पांचों मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करा दिया गया है।
दवा कारोबारी परिवार के अलावा अन्य दोनों को संक्रमण कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। इन पांच मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 262 है।
रविवार की शाम आई रिपोर्ट के मुताबिक जीटीबी नगर के 62 वर्षीय व्यक्ति और सिविल लाइंस के 22 वर्षीय युवक संक्रमित मिले। युवक कैसे संक्रमित हुआ यह स्पष्टड्ढ नहीं हो सका है। बताया जाता है कि 62 वर्षीय व्यक्ति के छोटे भाई 17 जून को दिल्ली से आए थे।
हालांकि वह कोरोना संक्रमित नहीं हैं और उनमें कोई लक्षण भी नहीं है। हालांकि बड़े भाई के संक्रमित होने के बाद अब दिल्ली से लौटे छोटे भाई का भी सैंपल लिया गया है।
वहीं, कल्याणी देवी निवासी दवा कारोबारी परिवार के 43 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय बालिका और नौ साल का बालक कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डा. ऋषि सहाय का कहना है कि पांचों मरीजों को भर्ती कराते हुए इलाज शुरू किया गया है।




