Latest

विंध्याचल मंदिर के गर्भ गृह में पुजारी के ऊपर हमला

विंध्याचल ( अनुराग दर्शन समाचार )। धारदार हथियार से दो व्यक्तियों के द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पर गर्भ गृह के अंदर पूजन करने जा रहे अमित पांडे के ऊपर (1) विद्यानंद मिश्रा पुत्र बबलू मिश्रा निवासी पूर्व मोहाल विंध्याचल (2)भानु पाठक पुत्र मुन्ना पाठक मां के मंदिर के पास(3) शिवांजु मिश्रा पुत्र शिव जी मिश्रा निवासी चिकान टोला पूरा मोहाल रत्न मोहन मिश्र पुत्र मनमोहन मिश्रा यह सारे लोगों ने हमला किया और गर्दन में काफी चोट आई है ।

नस कट गया जिसके कारण बहुत खून बहा है पुलिस ने देखा मेडिकल जांच हुआ अभी तक मुकदमा नहीं लिखा गया ना तो पुलिस का कोई बयान हुआ यह लोग बड़े पुराने हिस्ट्रीशीटर हैं जिले के सबसे बड़े माफिया हैं और इनके पास काफी समुदाय है इन के बड़े-बड़े लोगों से संपर्क हैं ।

इनका कहना है तुम किसी के पास चले जाओ कहीं से कुछ नहीं होने वाला है जो मैं चाहूंगा वही होगा मैं तुम्हारा हत्या करवा दूंगा तुम्हारे परिवार को मरवा दूंगा हमारे जान माल की रक्षा की जाए यह लोग हमारे साथ कुछ भी करवा सकते हैं ।

मेरे साथ किसी भी प्रकार की घटना घटी अगर उसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगी अभी तक कहीं कोई सुनवाई नहीं हुआ ना तो कोई कार्यवाही की गई मैं उत्तर प्रदेश के दयावान महाराज श्री योगी आदित्यनाथ जी से निवेदन करता हूं इन लोगों के ऊपर विशेष ध्यान दें यह लोग बहुत बड़े माफिया हैं भूमाफिया हैं हम लोगों के साथ कभी भी कोई घटना घटवा सकते हैं।

हम लोगों के परिवार की रक्षा की जाए इनके खिलाफ मिर्जापुर के कई थानों में मुकदमे हैं विंध्याचल थाने में सबसे ज्यादा मुकदमे इनके खिलाफ हैं यह कई पुस्त से अपराध में जुड़े हुए हैं

Related Articles

Back to top button