शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग, भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । प्रदेश में 69,000 सहायक शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के खिलाफ न्याय मोर्चा से जुड़े छात्रों ने गुरुवार को पीएनपी (परीक्षा नियामक प्राधिकारी) पर प्रदर्शन किया।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए छात्रों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द करने और भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
इसके साथ ही पीएनपी सचिव व बेसिक शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। सुनील मौर्य ने कहा कि जब से 69,000 शिक्षक भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार के मामले सामने आ गए और कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। जिससे सरकार कटघरे में खड़ी हो गई और जांच तेज करने के नाम पर एसटीएफ को सौंप दी गई।
इस अवसर पर सुनील सिंह, रोहित पाल, आशीष पटेल, शैलेश पासवान, सूबेदार यादव, अंतस सर्वानंद, अमित गुप्ता, बाबूलाल चौहान, अतुल यादव, प्रदीप ओबामा, अनिरुद्ध शर्मा, सूर्य प्रताप, बलवीर यादव, श्यामजी यादव, आशुतोष यादव, अमर कुमार, गंगेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार यादव, सुरेश चंद्र यादव, मुकेश कुमार आदि लोग शामिल रहें।




