मिशन 2022- अपना दल एस का वन बूथ-टेन यूथ का लक्ष्य

स्थानीय सर्किट हाउस सभग में सांगठनिक कार्यों की हुई समीक्षा, प्रतापगढ़ में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण डॉ. सोनेलाल के नाम पर करने के लिए पीएम-सीएम का जताया गया आभार
( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। मिशन 2022 के मद्देनजर अपना दल एस ने संगठन की कमियों को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर बूथ पर कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किया जाएं। इसके लिए सोमवार को पूर्वी जोन के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में स्थानीय सर्किट हाउस सभागार में मैराथन समीक्षा बैठक की गई। बैठक में जिले भर से जोन स्तर तक के पदाधिकारी उपस्थित थे।
राष्ट्रीय सचिव राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव बिल्कुल करीब है। इसकी तैयारी में हम सभी को अभी से जुट जाना है। उन्होंने जिला, विधानसभा और जोन के पदाधिकारियों से कहा कि 31 अगस्त तक बूथ स्तर तक की कमेटियों का गठन जरूरी है। क्योंकि चुनाव जीतने के लिए बूथ जीतना आवश्यक है। सह प्रभारी राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इसे बरकरार रखने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीह अध्यक्ष केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा उठाये जा रहे सामाजिक न्याय के मुद्दे के व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। सह प्रभारी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश पटेल ‘बुलबुल’ ने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर हम मजबूत नहीं होंगे, चुनाव में सफलता नहीं मिलेगी। लिहाजा तय समय में बूथ स्तर तक के संगठन तैयार कर लें।
सह प्रभारी युवा मंच के राष्ट्रीय महासचिव विजय चौरसिया ने कहा कि हर जिले में संगठन की समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सांगठनिक कमियों के सुधार करना है। अभी समय है, जो कमियां हैं, उनको तय समय 15 अगस्त तक दूर कर लें। सरदार पटेल, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू बैठक का समापन प्रतापगढ़ में निर्मित राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण पिछड़ों कमेरों के मसीहा डॉ. सोनेलाल के नाम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ। नीट में पिछड़ों को आरक्षण के लिए लगातार प्रयास करने वाली पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल के प्रति आभार जताया गया। मांग पूरी करने के लिए पीएम को धन्यवाद दिया गया। प्रयागराज जनपद में सोरांव-फूलपुर मार्ग का नामकरण यश:कायी बोधिसत्व डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर करने के लिए हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार जताया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गंगापार भानु प्रताप सिंह तथा संचालन यमुनापार के अध्यक्ष ब्रजेश पटेल ने किया। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव जवाहर लाल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष सोरांव विधायक डॉ. जमुना प्रसाद सरोज, किसान मंच राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्यामराज पटेल, व्यापार मंच के राष्ट्रीय सचिव बाबूलाल पटेल, अपना दल एस के प्रदेश महासचिव बृजेश पांडेय, अनुसूचित मंच के प्रदेश सचिव किशन सरोज, व्यापार मंच के प्रदेश महासचिव अरबिंद पटेल आदि उपस्थित थे।



