Latest
प्रयागराज में बह रहीं खेलों की त्रिवेणी, कुमुद सिंह पाल ने हाकी छोड़ एथलेटिक्स में बनाई पहचान
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खेल, खेल बस खेल। सोते-जगते खेलों की बेहतरी के बारे में सोचना ही जिसका मकसद हो ऐसी बेमिसाल युवा एथलेटिक्स प्रशिक्षक हैं। प्रयागराज की कुमुद सिंह पाल। कुमुद को बचपन में राष्ट्रीय खेल हाकी से बेहद लगाव रहा। लेकिन कुलदीप सिंह सर की सलाह पर प्रयागराज की इस बेटी ने एथलेटिक्स में अपना भाग्य आजमाने का निश्चय किया। अब तक तीन आल इंडिया यूनिवर्सिटी में अपना दमखम दिखा चुकी कुमुद सिंह पाल फिलवक्त खेल परिवार इलाहाबाद एकेडमी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एथलेटिक्स के बेसिक्स सिखा रही हैं।




