छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि पर सपाजनों ने उनके चित्र पर माला फूल अर्पित किया

किसानों, गरीबों और नौजवानों के मसीहा थे जनेश्वर मिश्र:- नरेन्द्र सिंह
मेजा (अनुराग दर्शन समाचार ) l महान समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की 12वीं पुण्यतिथि पर सपाईयों ने शनिवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा मे कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए सादगीपूर्ण रूप से उन्हें याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया l सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के अगुवाई मे सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा जनेश्वर मिश्र के चित्र पर फूल माला अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। छोटे लोहिया के परम शिष्य, सपा के प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने मेजा के भड़ेवरा में अपने आवास पर अपने नेता की पुण्यतिथि पर उन्हे याद करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजनीति सहित उत्तर प्रदेश की राजनीति में जन नेता के रूप में समाजवादीपार्टी के अंदर और बाहर युवा नेतृत्व को पहचान दिलाने में जनेश्वर जी का श्रम साध्य प्रयास सदैव याद किया जाएगा। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जनेश्वर जी के सपनों को साकार करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि “श्रद्धेय जनेश्वर जी संपन्नता और समानता के लिए होने वाले संघर्ष के बहुत बड़े रचनाकार थे। उनकी मौजूदगी मे बहुत बड़ा बल होता था। आज उनकी याद को ही उनकी मौजूदगी मे परिवर्तित करने की जरूरत है। इस अवसर पर सर्व श्री पीयूष कुमार सिंह राजू ,प्रेम चंद यादव, शिवानन्द शुक्ल, नरेन्द्र नाथ मिश्र, फिरोज खान, हिमान्शु कुमार सिंह,अशर्फी पाल, पारस निषाद, विजय बहादुर कुशवाहा, हीरालाल पटेल, नितिन सिंह, प्रदीप सेठ आदि ने पुष्प माला अर्पित कर उनको याद किया।
