Latest

प्रयागराज जंक्शन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार यात्री आश्रय

प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 यात्रियों की है लगभग 10 हजार यात्रियों के रुकने की है व्यवस्था

मेला को दृष्टिगत रखते हुए स्टेशन तथा आश्रय को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जहां एक तरफ कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। तो दूसरी ओर माघ मेले की तैयारियों भी जोरों पर हैं। माघ मेले के प्रथम स्नान पर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु देश भर से प्रयागराज पहुंचेंगे। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन पर भी व्यापाक तैयारियां की जा रही हैं। प्लेटफार्मों तक पहुंचने के लिए अलग अलग प्रवेश मार्ग बनाए गए हैं ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना न करना पड़े। रेलवे की ओर से आरक्षित टिकट यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारत समय के करीब एक घंटे पहले स्टेशन पर पहुंच जाएं ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न होने पाए।प्रयागराज जंक्शन पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त चार यात्री आश्रय हैं। प्रत्येक आश्रय की क्षमता लगभग 2500 यात्रियों की है यानी लगभग 10 हजार यात्रियों के रुकने की व्यवस्था है। मेला को दृष्टिगत रखते हुए स्टेशन तथा आश्रय को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया गया है। सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी के जवान तैनात किए जाएंगे। यात्रिओं से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित द्वारा दिया गया कोई भी खाने पीने का सामान स्वीकार न करें एवं कम से कम सामान लेकर यात्रा करें।

Related Articles

Back to top button