Latest

मेरोटोरियम लागु हो रिटर्न की तारीख आगे बढ़े

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सर्व युवा व्यापार मंडल और प्रयाग केमिस्ट एसोसिएशन फुटकर की रोजाना होने वाली टेली कॉन्फ्रेंसिंग की मीटिंग के अनुसार आज जो मुख्य बाते निकल कर आई उसके अनुसार सभी प्रकार के रिटर्न भरने की तारीख को अभिलंब बढ़ा देना चाहिए कहीअकाउंटेंट करोना से पीड़ित है कहीं व्यापारी और कहीं तो छेत्र ही बन्द है साथ ही साथ करोना के करोना के कारण व्यापार बिल्कुल खत्म है ।सरकार को मेरोटोरियम स्कीम लाकर बैंक की सभी प्रकार की ईएमआई को 6 महीने के लिए आगे बढ़ा देना चहिए बिजली के बिल हाउस टैक्स वाटर टैक्स पर विलंब शुल्क इस्थागित करदेने चहिए इस मांग को प्रदेश मंत्री सुशांत केसरवानी ने ये मांग वित्त मंत्री से भारत सरकार के वित्त एवम कर सलाहकार पवन जयसवाल के द्वारा किया है
महानगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने बताया की ऑक्सीजन का पर्याप्त बैकअप नहीं लिया जा रहा है ।जिससे कि दिल्ली जैसी घटना प्रयागराज में भी हो सकती हैं।
जिस हिसाब से मौत हो रही है ।उसको देखते हुए व्यापारियों को स्वतः lock-down पर पुनर्विचार करना चाहिए। एम्स के द्वारा अपने करोना प्रोटोकोल से रेमदेसीविर को हटाने से आम जनमानस में एक संदेश जाएगा कि या कोई जादुई दवा नही हैं जिसको लगाने से व्यक्ति 100% ठीक ही हो जाएगा। आम नागरिकों को डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ सहनुभूति और सम्मान पूर्वक बर्ताव करना चाहिए जिस तरह से आज स्वरूप रानी हॉस्पिटल में घटना हुई उसकी व्यापार मंडल निंदा करता है।

Related Articles

Back to top button