Latest

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के ज़िला कार्यालय में मज़दूर सभा के पदाधिकारीयों ने ज़िला व महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को साफा बाँधने के साथ फूल माला पहना कर सम्मान समारोह का आयोजन किया।

मज़दूर सभा के ज़िलाध्यक्ष इन्द्रेश पुष्कर की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव धनिलाल वर्मा के संचालन में स्वागत समारोह कार्यक्रम हुआ । आयोजक एस बी यादव ने ज़िलाध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,ज़िला उपाध्यक्ष गण अनिल यादव व रामसुमेर पाल ज़िला महा सचिव संदीप पटेल,महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि एडवोकेट व मुख्य अतिथी विधान परिषद सदस्य बासूदेव यादव को साफा,माला,अंगवस्त्र डायरी व पेन भेंट कर सम्मानित किया।

बासूदेव यादव ने केन्द्र व प्रदेश सरकार को आड़े हाँथ लेते हुए किसान व मज़दूर विरोधी करार दिया। जिलाअध्यक्ष ने कहा सपा की २०२२ में सरकार को यही तबक़ा समाजवाद का परचम लहराने मे महत्वपूर्ण योगदान देगा।

महानगर अध्यक्ष ने किसानो व मज़दूरों की उपस्थिती में कहा की समाजवादी सरकार बनने पर मज़दूरों व किसानों के छीने गए सम्मान व हक़ को सूद समेत लौटाया जाएगा।अनिल यादव,रामसुमेर पाल,संदीप पटेल,रवीन्द्र यादव ने भी स्वागत से अभिभूत हो कर बड़ी संख्या मे आए मज़दूरों व किसानों की लड़ाई निरंतर जारी रखते हुए उनके सम्मान से कोई समझौता न करने की बात कही। समारोह में सर्व श्री एस बी यादव,धनिलाल वर्मा,इन्द्रेश पुष्कर,निधी यादव,रेखा उपाध्याय,रविन्द्र यादव,महावीर यादव,मो०शारिक़,भोला पासी,रवि,लछमन यादव,भरत यादव,दान बहादुर सिंह,सै०मो०अस्करी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button