लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपाईयों की गिरफ्तारी के विरोध में स्थानीय नेताओं ने की कड़ी निंदा
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मल, यूवजन सभा के अरविंद गिरी , यूथब्रिगेड के अध्यक्ष अनीस रजा सहित कई अन्य नेताओं की लखनऊ में डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान की गई गिरफ्तारी से स्थानीय सपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा करते हुए केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रयागराज में भी आज जगह जगह प्रदर्शन एवं जमकर नारेबाजी की ।
सपा के जिला कार्यालय में हुई आपात बैठक में नि वर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह, वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह , स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के सपा उम्मीदवार डॉ मान सिंह यादव,जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर आदि नेताओं ने कहा कि भाजपा सपा कार्यकर्ताओं के दमन पर उतारू है ।
लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मूल्य वृद्धि को लेकर समाजवादीपार्टी के लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने पर जिस तरह से लखनऊ में पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया है । अंग्रेजी हुकूमत की जलिया वाला बाग की घटना की याद ताजा कर दी है ।
सपा नेताओं पर लाठीचार्ज एवं गिरफ्तार किए जाने की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रयागराज में भी बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा ।
समाजवादीपार्टी का संघर्ष जारी रहेगा l
यूथ ब्रिगेड के पूर्व अध्यक्ष डॉ अच्छे लाल यादव, की अगुवाई में सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन के सामने इकट्ठे कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की l
सपा अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों ने नि. जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन ए सी एम तृतीय सुनील कुमार को सौंपा ।
ज्ञापन देने वालों में श्री सुशील कुमार यादव एडवोकेट,शोभ नाथ यादव, धीरेन्द्र यादव, रोहित यादव, रवींद्र यादव, सुशील सोनकर, रतन यादव, रूपनाथ यादव, सात्यवेंद्र आजाद, विशाल निषाद, राकेश कुमार, अमित बागई, नितिन पासी, अरविंद सरोज, कुलदीप यादव, बृजेश यादव, अखिलेश कुमार, गणेश, जय भारत यादव आदि मौजूद रहे ।


