Latest

सपा ने किया संगठन का विस्तार, ब्लाक अध्यक्षों की हुई घोषणा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) l समाजवादीपार्टी ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए ब्लाक स्तर पर ब्लाक अध्यक्षों का मानोनयन किया है l

जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने आज जनपद की सभी 22 विकास खण्डों में ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत करते हुए उन्हे मानोनयन पत्र जारी किया और माला पहनाकर कर सम्मानित भी किया l

किसान घेरा कार्यक्रम आज, जनपद के सभी गांवों में नए कृषि कानून से किसानों के नुकसान की होगी चर्चा

नव नियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने 25 दिसंबर को गाँव गाँव में अलाव के पास “किसान घेरा कार्यक्रम” की तैयारियों पर भी चर्चा की l नव नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर भाजपा सरकार में आए नए कृषि कानून से किसानों को जागरूक करने एवं समाजवादीपार्टी की नीतियों और सपा सरकार में किसानों के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं की जानकारी दी जायगी l जिला महासचिव संदीप सिंह पटेल ने नए कृषि कानून की खामियों की बारीकी से जानकारी दी l सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के अनुसार विकास खंड बहादुर पुर में राजेंद्र कुमार यादव (राजन प्रधान), सहसों में धारा भारतीय, जसरा में बृजेश कुमार यादव, कोराव में दिनेश कुमार पटेल, कौधियारा में राजू पाल, शंकरगढ़ में प्रमोद पाण्डेय, उरूवा में राहुल भारतीय, मांडा में उमाकांत बिंद मेजा में संगम लाल भारतीय, करछना में राजेंद्र कुमार तिवारी, चाका में अनिल कुमार पटेल, श्रंगवेर पुर में राहुल कुमार सरोज, कौड़िहर में प्रमोद पटेल, होलागढ़ में बेनी माधव विश्वकर्मा, मऊआइमा में जवाहर लाल यादव, सोराव में के एल पटेल, बहरिया में मो अशरफ उर्फ अच्छे, फूलपुर में कोमल कुमार चौरसिया, प्रताप पुर में अर्जुन सिंह यादव, धनुपुर में उमाकांत बिंद, हंडिया में ओम प्रकाश यादव एवं सैदा बाद में  कमलेश कुमार पाल को ब्लाक अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है l
इस अवसर पर सर्व श्री योगेश चन्द्र यादव, महासचिव संदीप सिंह पटेल,  कुल दीप यादव, दान बहादुर मधुर, बेला सिंह, विजय यादव मुन्ना, सुरेश यादव, नाटे चौधरी, ननकऊ यादव, आशीष पाल, अमर बहादुर यादव, आदि मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button