सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 47 वाँ जन्मदिन सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार ) । समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी का 47 वाँ जन्मदिन पूरे जनपद में जरूरत मंदों की मदद कर सपाईयों ने मनाया ।
सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में सादगीपूर्ण ढंग से केक काट कर श्री अखिलेश यादव जी के चित्र पर प्रतीक रूप से खिलाया एवं एक दूसरे को भी केक खिलाकर बधाई दी ।
सपा के निवर्त मान जिला अध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेख़ार हुसैन कीअगुवाई में मौजूद सपाइयों ने इस अवसर पर पार्टी द्वारा जारी आह्वान “नामक संदेश पत्र का वितरण कर आगामी 2022 में उत्तर प्रदेश में फिर से समाजवादीपार्टी की सरकार बनाने के लिए गांव गांव जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया ।
सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश सचिव श्री नरेन्द्र सिंह की ओर से जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरत मंदों को वस्त्र भेंट कर अपने नेता के स्वस्थ और दीर्घायु होने का आशीर्वाद मांगा गया ।
झुंसी क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में सपा के पूर्व अध्यक्ष श्री पंधारी यादव के उपस्थिति में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई तथा मास्क, साबुन, वितरित किया गया l चक हरिहर बन झुंसी में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री रामानंद भारतीय के आवास पर एवं बालसान चौराहे स्थित पार्क में फल वितरण किया गया । पूर्व प्रमुख संदीप यादव ने फाफामऊ क्षेत्र में साइकिल से चल कर गरीबों में फल वितरण किया ।
सभी विधानसभाओं में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन सावधानी से सादगीपूर्ण रूप में मनाया गया । इस मौके पर सर्व श्री कृष्णमूर्ति सिंह, सैयद इफ्तेख़ार हुसैन, विधानपरिषद सदस्य मा बासुदेव यादव, पूर्व सांसद धर्म राज पटेल,पंधारी यादव, के के श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री हीरामणि पटेल, पप्पू लाल निषाद, डॉ मानसिंह यादव,निधि यादव, दुर्गा गुप्ता, गीता पासी, दूधनाथ पटेल,कमला यादव, महबूब उस्मानी, दान बहादुर सिंह मधुर, संतलाल वर्मा, दिनेश यादव,नाटे चौधरी, हृदय मौर्य, आर. एन. यादव, राम आसरे पाल, संजीव यादव, कुंज बिहारी यादव,बसंत यादव, पवन सिंह पटेल, आलोक रुद्र,बेला सिंह, सुरेश रैना, नसीरुद्दीन राइन, मंजू यादव, रतन यादव, रजनीश भारतीय, अनिल कुमार यादव, सुशील यादव एडवोकेट, राकेश वर्मा, आदि मौजूद रहे l



