Latest

मोदी जी के एक-एक शब्द जीवन को प्रेरणा देती है-विभवनाथ भारत

यमुनापार के बूथो पर “मन की बात” के कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं ने रेडियो,टीवी पर सुना और देखा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से संवाद को स्थापित करके अपने विचार को साझा करते हैं। 78 वें एपिसोड मे मन की बात कार्यक्रम को सुनने व उसे आमजनमानस तक पहुचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी यमुनापार जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के निर्देशन में पूरे जिले के 1528 बूथों पर कार्यक्रम को आयोजित किया गया। मडौका़ महेवा मे जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मन की बात को सुना और कहा मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम के कुछ विषयों से सीख लेकर कुछ करने की ठान लें तो अगला नाम उस कार्यकर्ता का हो सकता है। मोदी जी के एक-एक शब्द जीवन को प्रेरणा देती है। मन की बात के बाद बूथ समिति के कार्यकर्ताओं संग बैठक करके सरकार के 7 वर्ष के उपलब्धियों के बारें मे बताकर आगामी कार्यक्रमों मे सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम जिला सह-संयोजक आदेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष जय सिंह पटेल, कार्यालय मंत्री मनोज गुप्ता, सुधाकर पाण्डेय, प्रीतम पान्डेय, कृष्ण मोहन गुप्ता,आरपी सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अम्बिका पांडेय, विनोद द्धिवेदी, जितेन्द्र जायसवाल आदि रहे।
करछना मे भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक शोभनारायण द्धिवेदी ने भी दर्जनों कार्यकर्ताओं संग मन की बात के कार्यक्रम को सुना और प्रेरणादाई बताया। नारीबारी मे भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी व सेक्टर संयोजक गिरीश कुमार चतुर्वेदी के आवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाकांत विश्वकर्मा,जिला महामंत्री विजय शंकर शुक्ला, जिला मंत्री प्रकाश शुक्ल प्रचंड, कार्यक्रम के जिला सह-संयोजक जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी के साथ कार्यकर्ताओं ने मन की बात को रेडियों के माध्यम से सुनने के पश्चात पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा देश के प्रधानमंत्री और उनकी मां के साथ करोड़ों लोगों ने कोरोना से बचाव हेतू कोरोना का टीका लगवा चुके है। इस लिए आप सब भी अफवाहों पर विना ध्यान दिए अपने को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुनकर आत्मसात करने से कार्यक्रम सही मायने में उपयोगी सिद्ध होगा। इसके बाद पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न हुए। जिसमे प्रमुख रूप से बूथ अध्यक्ष पटिवार व ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार मिश्र, भाजपा आईसेल कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश कुमार पाण्डेय, गरूड़ मिश्र,पिंटू पांडेय, दिव्यांशु चतुर्वेदी, शुशील कुमार, विनोद कुमार विश्वकर्मा, दिव्या आदि रहे।भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुभाष सिंह पटेल,पिछला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष धर्मराज पाल,अक्षय विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा आदि ने कार्यकर्ताओं के समूह में मन की बात को सुना। इसी प्रकार नारीबारी के दर्जनों बूथों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Related Articles

Back to top button