Latest

ओम नमः शिवाय ने लॉकडॉउन में लाखों लोगों को खिलाया खाना

प्रयागराज,कानपुर,लखनऊ व अयोध्या में लाकडाउन से चल रहा अन्नक्षेत्र

टोल फ्री नंबर से जरूरतमंदों को घर-घर पहुंचाया गया खाना

मजदूरों व बच्चों को खिलाया खाना-नाश्ता

जरूरत पडने पर मदद करता रहूगा : पूज्य गुरुदेव

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार) । ओम नमः शिवाय संस्था प्रयागराज ने कोरोना महामारी से प्रभावित लाखों लोगों को पहले लाकडाउन से लेकर आजतक प्रयागराज,कानपुर, लखनऊ और अयोध्या मे प्रतिदिन दिन – रात लाखों लोगों को खाना खिलाया है। इतना ही नही पलायन करने वाले लाखों मजदूरों के लिये इन चारों शहरों में अलग से खाना, नाश्ता और बच्चों के लिये बोतल में दूध और पानी की सुविधा मुहैया कराया था। प्रयागराज के लाखों जरूरतमंद लोगों को दिन – रात खाना खिलाया जाता है वही दूसरे प्रदेश से आने वाले मजदूरों और उनके परिजनों को खाना नैनी पुल, फाफामऊ पुल ,शास्त्री पुल और प्रयागराज के बार्डर चाकघाट पर दिन – रात खिलाया गया। गुरुदेव ने बताया कि लाकडाउन तक जरूरतमंदों को खाना खिलाया जाता रहेगा जिससे कि उनकों कोई परेशानी न होने पाये। उन्होंने बताया कि खाने में दाल -चावल, चावल – कढी, पूडी – सब्जी-तहरी, बच्चों को बोतल में दूध और पीने के लिये पानी की बोतल दी गयी दी। उन्होंने बताया कि चारों जिलों प्रयागराज, लखनऊ,कानपुर और अयोध्या में जरूरत मंद लोगों की मदद के लिये टोल फ्री नंबर जारी किया गया था जिस पर वह लोग फोन करके अपना पता और परिवार के लोगों की संख्या बताकर किसी भी समय खाना मगा सकते है। गुरुदेव ने अन्नक्षेत्र चलाने में सहयोग के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। उन्होने कहा कि चारों स्थानों पर लाकडाउन तक अन्नक्षेत्र चला है। गुरूदेव ने बतायार कि अगर सरकार लाकडाउन बढाती है और लोगों को खाने की जरूरत होगी तो उनकी सुविधा के लिये फिर से लाकडाउन में अन्नक्षेत्र चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य है कि कोई भूखा न रहने पाये। करीब 40 वर्ष से तीर्थराज प्रयाग में लगने वाले माघ मेला, अर्द्ध कुंभ मेला और कुंभ मेला में संस्था की ओर से देश और विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र के 10 प्रमुख स्थानों पर दिन-रात खाना खिलाया जाता है जिससे कि उनको कोई परेशानी न होने पाये। पूज्य गुरुदेव का कहना है कि अन्न दान सबसे बडा दान होता है। ऐसे में प्रत्येक सनातन धर्मी को अपनी जिन्दगी में अन्न दान जरूर करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button