अमेरिका में ब्रम्ह लिन संन्त स्वामी शान्तानन्द सरस्वती का शोडसी भंडारा सम्पन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। तिर्वेणी बाध स्थित हडिया बाबा योगालय के अध्यक्ष स्वामी शान्तानन्द सरस्वती का परम पद दिनाक 27/10/2020 को उनके अमेरिका स्थित आश्रम में हो गया था जिसका शोडसी भंडारा स्वामी जी के सगे गुरू भाई योग वेदान्त कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ओमानन्द सरस्वती जी महाराज जी के द्वारा आज विधिवत पूजन अर्चन के साथ सम्पन्न हुआ,
भंडारे मे प्रयाग के सन्त महन्त एव हडिया बाबा की परम्परा से जुडे हुये सैकडो श्रधालूओ ने प्रसाद ग्रहण किया
इस अवसर पर स्वामी ओमानन्द सरस्वती जी के साथ योगी श्री कान्त जी कनाडा वाले स्वामी सदानन्द स्वामी सर्वा नन्द सरस्वती , हनुमान गुफा एव परमानंद आश्रम झूसी,राम क्रिष्ण मिशन मुट्ठीगज आदि से पधारे सन्तो के अतिरिक्त त्रिवेणी मठ मन्दिर बचाओ समिति के अध्यक्ष प0 फूलचन्द दुबे भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव डा0 बी के सिह ,स्वच्छता के ब्रान्ड एम्बेसेडर राजेन्द्र कुमार तिवारी दुकान जी नैतिक विकाश शोध संस्थान के अध्यक्ष श्याम सुरत पाण्डेय श्री भजनान्नद एवं रवि वर्मा आदि अनेक शहर के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति उल्लेखनीय है।




