कुएं में युवक की लाश मिलने से सनसनी,हत्या का आरोप

कोरांव, प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)स्थानीय खीरी थाना के कोलसरा गांव में एक युवक की लाश शनिवार को गाव के ही कुएं में उतराती हुई मिलने से सनसनी फैल गई ।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को बाहर निकलवा कर उसका पंचायत नामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक की पहचान गाव के ही विपिन मिश्र पुत्र सियाराम मिश्रा के रूप में हुई है।मामले में मृत युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है ।पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए 2 लोगों को हिरासत में भी लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोलसरा गांव निवासी विपिन कुमार मिश्रा 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सियाराम मिश्रा बीएससी तृतीय वर्ष का छात्र था बीती गुरुवार की रात घर से गायब हो गया था जिसकी खोजबीन परिजनों द्वारा की जा रही थी लेकिन शनिवार की सुबह गांव में एक कुएं में उसकी लाश मिली उसको बाहर निकाल कर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले में युवक के परिजनों का आरोप है कि उसको किसी ने फोन करके बुलाया था और उसकी हत्या करके लाश को कुएं में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष खीरी राम करन सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है जिसमें से 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है और कई तरह की चर्चाएं हो रही है । कुछ दिन पूर्व भी उक्त युवक को गाव के ही कुछ लोगो ने घर के अंदर बन्द करके मारा पीटा था मामले में प्रेम प्रसंग की चर्चा भी सुनने को मिल रही थी ।



