Latestदेश

PM मोदी ने UP को दी 60 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात, कई उद्योगपति रहे मौजूद

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में 60 हजार करोड़ की 81 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में इतने बड़े निवेश की परियोजनाओं को धरा पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनके सभी अफसरों को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए जमीन मिल पाई, ये पटवारियों की वजह से हो पाया। देश को या तो प्रधानमंत्री चला पाता है या फिर पटवारी। ये नेतृत्व की सफलता है कि इतने कम समय में मुख्यमंत्री से लेकर पटवारी तक पूरी टीम समान दिशा में सोचकर आगे बढ़ी।

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पेटीएम, गेल, एचपीसीएल, टीसीएस, बीएल एग्रो, कनोडिया ग्रुप, एसीसी सीमेंट, मेट्रो कैश एंड कैरी, पीटीसी इंडस्ट्रीज, गोल्डी मसाले, डीसीएम श्रीराम समेत कई उद्योग घरानों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

मोदी ने कहा, ”हम उद्योग से नहीं डरते, उद्योगपतियों से नहीं डरते। जब नीयत साफ हो और इरादे नेक हों तो किसी के साथ खड़े होने में डर नहीं लगता। जो आरोप लगाते हैं, उनकी मंशा साफ नहीं होती है और वे पर्दे के पीछे मुलाकात करते हैं।

महात्मा गांधी को बिरलाजी के साथ खड़े होने में कभी संकोच नहीं हुआ। वे उनके घर जाकर रुकते थे। देश में कारोबारियों की अहम भूमिका होती है। हम उन्हें चोर-लुटेरे कहेंगे, ये कौन सी संस्कृति है। जो गलत काम करेंगे, उन्हें देश छोड़ना पड़ेगा।’

रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है

पीएम मोदी ने कहा कि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना बहुत संकोच से कह रहे थे कि 60000 करोड़ का निवेश हुआ है। यह ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी नहीं रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेरेमनी है। इतने कम समय में प्रक्रिया को सरल कर इतना बड़ा निवेश करना बड़ी बात है।

निवेशकों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, पांच महीने में ये दूसरी बार है जब उद्योग जगत से जुड़े साथियों के साथ मैं यहां लखनऊ में मिल रहा हूं। इससे पहले फरवरी में यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी आप आए थे। मुझे प्रसन्नता है कि उस संकल्प को जमीन पर उतारने की कड़ी में आज बड़ा कदम उठ रहा है।

 मैं भी बहुत लंबे अरसे तक मुख्यमंत्री रहा हूं, उद्योगिक गतिविधियों से जुड़ा रहा हूं यह कम नहीं है। यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 5 महीने बाद ही इतना बड़ा निवेश होना बड़ा काम है कोई छोटा काम नहीं मैं इसके लिए सभी को बधाई देता हूं। साठ हजार करोड़ को कम न समझें।

यूपी के सीएम ने सभी विभागों के सर्वांगीण विकास और संतुलित विकास पर जोर दिया या बहुत अच्छी बात है। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में एक समय निवेश को चुनौती माना जाता था। अब यह अवसर में तब्दील हो गया जो एक बहुत अच्छी बात है। जिस गति से यूपी बढ़ रहा है, उससे जल्दी ही 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला प्रदेश होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button