Latest

अजय लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

प्रयागराज, 16 जुलाई ( अनुराग दर्शन समाचार) । सोनभद्र के उम्भा ग्राम में शहीद आदिवासियो को श्रधांजलि देने जा रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू को अप्राहन भारी पुलिस बल द्वारा भदोही में गिरफ्तारी के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने बालसन चौराहा स्थित नेहरु प्रतिमा स्थल पर सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते विरोध प्रदर्शन कर सांकेतिक धरने पर बैठे।ये लोग प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस कार्यवाही की निंदा की।पार्टी जन जब जब योगी सरकार डरती है पुलिस को आगे करती है , प्रियंका गांधी अजय लल्लू जिन्दाबाद नारे लगा रहे थे । इस दौरान कांग्रेस जनों से पुलिस की नोक झोंक भी हुई । जिलाध्यक्ष राम किसुन पटेल शहर अध्यक्ष नफीस अनवर किशोर वार्ष्णेय संजय तिवारी फुज़ैल हाशमी सुशील तिवारी परवेज सिद्दीक़ी श्रीश दुबे सुरेश यादव अनिल पाण्डेय राजेश राकेश हरदेव सिंह इशरत चाँद डा0 राम अभिलाष प्रजापति कैफ वारसी डा0 दिनेश सोनी इरशाद उल्ला अभिशेक पाण्डेय इश्तियाक अहमद निखिल श्रीवास्तव नसीम हाशमी अनूप सिंह कामेश्वर सोनकर रोहन सिंह आदि थे ।

Related Articles

Back to top button