Latest

यू. पी. बोर्ड के पाठ्‍यक्रम में कटौती के बहाने भाजपा सरकार इतिहास और संस्कृति के साथ छेड़छाड़ कर रही – बासुदेव यादव

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी वरिष्ठ नेता और विधानपरिषद सदस्य बासुदेव यादव ने यू. पी. बोर्ड के पाठ्‍यक्रम में कटौती के नाम पर स्वतंत्रता आंदोलन, सांप्रदायिक सौहार्द, कांग्रेस की भूमिका और 1967 में गैर कांग्रेसी सरकारों के गठन आदि ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी देने वाले पाठ्‍यक्रम को हटाए जाने पर घोर आपत्ति जताते हुए महामहिम राज्‍यपाल, मुख्यमंत्री और प्रदेश के शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा है l
सपा के जिला प्रवक्ता दान बहादुर मधुर के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार एम एल सी बासुदेव यादव ने आज पत्र लिख कर पाठ्य क्रम की कटौती न किए जाने की मांग करते हुए कहा है कि यू पी बोर्ड के पाठ्‍यक्रम में 30%की कटौती कर दी गई है l भौतिक श्रोतों के आधार पर विभाजन में 1940 का इतिहास, राष्ट्रीयता, संप्रदाय वाद खासकर स्वतंत्रता आंदोलन में किसी भी राजनैतिक दल, संस्था, व्यक्ति की भूमिका की जानकारी यदि छात्रों, नौजवानों को नहीं होगी तो अपने देश के प्रति उनकी जानकारी अधूरी होगी l किसी भी दल की सरकार द्वारा दूसरे दल के इतिहास को जनता के बीच से हटाना एक गलत परम्परा की शुरुआत होगी जो भविष्य में संकट पैदा कर सकती है l
सपा नेता श्री यादव ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही सी बी एस सी बोर्ड, आई, सी एस सी बोर्ड के पाठ्‍यक्रम में भी संशोधन किया गया है l इसे भाजपा की शिक्षा के क्षेत्र में कथित तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक बताया है l जिसमे उनकी विचारधारा से न मेल खाने वाले शिकार हो रहे हैं l

Related Articles

Back to top button