Latest

भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

( अनंत पांडेय ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों ने नामांकन किया इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है और हमारे सभी उम्मीदवार भारी बहुमत के साथ जीतेंगे और आगे की जानकारी देते हुए भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि प्रयागराज महानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 48 भगवतपुर प्रथम से श्रीमती उषा देवी, वार्ड नंबर 49 भगवतपुर द्वितीय से मुरारीलाल भारती एवं वार्ड नंबर 50 भगवतपुर तृतीय से श्रीमती रेखा देवी ने नामांकन किया। इस अवसर पर कुंज बिहारी मिश्रा ,रमेश पासी ,पदुम जायसवाल ,राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल ,प्रमोद मोदी, मयंक यादव ,श्री प्रकाश शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे और और भाजपा प्रत्याशियों को विजई होने की अग्रिम बधाई दी।

Related Articles

Back to top button