जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा हर विधानसभा में निकालेगी साईकिल यात्रा
(अनंत पांडेय) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादी नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे जनेश्वर मिश्राजी की जयंती पर आज बृहस्पति वार को पुरे जनपद की सभी विधानसभाओं में प्रमुख स्थानों पर समाजवादी पार्टी केकार्यकर्ता साइकिल यात्रा निकालेंगे। पार्टी नेतृत्व द्वारा नियुक्त साईकिलयात्रा केप्रभारी पूर्व मंत्री, मीसा बंदी नेता जय शंकर पाण्डेय जी आज प्रयागराज पहुँच चुके हैं।
पार्टी के जिला कार्यालय में साइकिल यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पूर्व मंत्री श्री पाण्डेय नेकहा कि महान समाजवादीनेता जनेश्वर मिश्र जी के जन्मदिन दिन पर भाजपा सरकार की नीतियों, बेरोजगारी, महंगाई, भ्र्ष्टाचार, महिलाओ के साथ बढ़ रहेअत्याचार, लोकतंत्र की हत्या, जनविरोधी क्रिया कलाप के विरोध मे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुरे जनपद में साइकिल यात्रा निकाली जाएगी।सपा जिलाध्यक्ष योगेशचंद यादव के अनुसार यात्रा के प्रभारी, पूर्व मंत्री श्री जय शंकर पाण्डेय 5अगस्त बृहस्पति वार की सुबह 10बजे असढ़िया बाजार एवं 11बजे फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के चिरौ ड़ा तिराहे से निकलने वाली साइकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया है कि पुरे जनपद मे एक सौ से अधिक प्रमुख बाजारों, चौराहों से सपाई साइकिल यात्रा निकालेंगे। जहाँ पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकरियों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। यात्रा केआरम्भ औऱ समापन पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित भी करेंगे।



