Latest

रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए 500 से अधिक टी टी ई ले रहे वेतन

एन सी आर के तीनों डिवीजन में सी सी एम के इशारे पर हो रहा खेल, सी आई टी लाइन रोस्टर पर टीटीई के करा रहे फर्जी हस्ताक्षर पी एम और रेल मंत्री से सिकायत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।उत्तर मध्य रेलवे मे फर्जी हस्ताक्षर के जरिए सैकड़ों टी टी ई घर बैठे करोड़ों का वेतन ले रहे हैं, सी सी एम और सी आईटी लाईन की मिली भगत से टीटीई का फर्जी हस्ताक्षर रोस्टर पर किया जा रहा है। फर्जी हस्ताक्षर वाले टीटीई हजारों रुपए घुस बाकायदा बैंकिंग के जरिए सीआईटी लॉईन के खाते में जमा कर रहे हैं, सीसीएम और सीआईटी लाइन के गठ जोड़ के चलते रेलवे को प्रतिमाह करोड़ों रूपय राजस्व का घाटा हो रहा है। भ्रष्टाचार के इस मामले की पीएम और सीएम से शिकायत की गई है। रेलवे विजिलेंस मामले की जांच कर रही है । इस संबंध में एनसीआर के जीएम ने डीआरएम से रिपोर्ट मांगी है।

*फर्जी हाजिरी का गोरख धंधा तीनों मंडलों में*

उत्तर मध्य रेलवे के तीनों मंडलों से वाणिज्य विभाग प्रतिमाह करोड़ों रूपए की हेरा फेरी रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए कर रहा है पीएम और रेल मंत्री को भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रयागराज के सीआईटी लाइन सुरेंद्र कुमार पांडे आगरा के सीआईटी लाइन के केके शर्मा झांसी मंडल के सी आईटी लाइन मनोज सिंह बघेल कानपुर सीआईटी सी मीणा एवं टूंडला के सीआईटी लाइन भूर सिंह मीणा रोस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर कराकर करोड़ों रूपए इधर-उधर कर रहे हैं। शिकायत में कहां गया है कि सीआईटी लाइन अवैध वसूली करके एनसीआर के सीसीएम एम एन ओझा को एक मुस्त राशि सुविधा शुल्क के एवज में देते हैं। सीसीएम के नियम विरुद्ध कार्य करते हुए सीनियर डीसी एम वन की जगह लाइन का काम डीसी एम टू को देकर वसूली को बढ़ावा दे रहे हैं। विजिलेंस की टीम में आवश्यक दस्तावेज अब तक मामले की जांच कर रही है।

*सीआईटी एस के पांडे के इसारे पर हो रहा खेल*

प्रयागराज मंडल में तैनात सीआईटी लाइन एस के पांडे ड्यूटी के नाम पर टीटीई से पांच से बीस हजार रूपए लेकर मन माफीया काम करा रहे हैं। इनमें से अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी ही नहीं किए। उन कर्मचारियों का फर्जी हस्ताक्षर रोस्टर पर कराया गया। जांच के दौरान 15 टीटीई ड्यूटी से नदारद मिले थे। वरिष्ठ अधिकारी ने उनको अनुपस्थित किया तो प्री पांडे ने रोस्टर पर सफेदा लगाकर फर्जी हस्ताक्षर करा दिया। रोस्टर की जांच के दौरान तमाम अनियमितताएं श्री पाण्डेय के दोष को साबित कर रही है । इनकी संपत्ति की जांच भी विजिलेंस कर रही है ।
– इन बिंदुओं पर हो रही है जांच
शिकायत की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है । पैसे के लेन-देन और फर्जी हाजिरी देकर सभी कर्मियों ने सीआईटी लाइन को चेक और ऑन लाइन भुगतान किया है । करीब तीस ऐसे कर्मचारी हैं, जिनकी नियम विरुद्ध प्रतिदिन ड्यूटी एक ही गाड़ी में लगाई जाती है। कर्मचारियों ने सीआईटी लाइन एस के पाण्डेय के सिविल लाइन स्थित इलाहाबाद बैंक में पैसा जमा किया है। विजिलेंस की टीम कर्मियों की सीडीआर, बैंक स्टेटमेंट ,ड्यूटी लॉबी और अधिकांश कर्मचारी बिहार, दिल्ली, राजस्थान के साथ अन्य स्थानों पर रहे है।

*प्रयागराज मंडल में ये है शामिल*

प्रयागराज मंडल में सीआईटी लाइन सुरेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में ड्यूटी रोस्टर में गड़बड़ी की गई । सीआईटी इरशाद अहमद, शहंशाह ,शकील अहमद, जे एन सिंह, सरिता श्रीवास्तव, कृष्णा शर्मा, ज्योति सक्सेना,पुष्पलता जैसवार, पूनम सिंह, रूपाली घोष, अजय कुमार, मसरूर अहमद, एके सिंह ,राकेश रंजन, सचिन कनौजिया, कमरुल इसलाम, मो. अकमल सिद्दीकी, अजहर अब्बास, अनुबंधिता उपाध्याय, अभिषेक कुमार, अशोक तिवारी आर के यादव, के सी गौड़, अनुराग कपूर, अरविंद कुमार ,पीपी पांडे, सुरेश सिंह, हरिशंकर शर्मा, मनीष वर्मा, मनोज श्रीवास्तव, सहित दो सौ अधिक टीटीई की ड्यूटी के दौरान मोबाइल लोकेशन की जांच की जाए तो ट्रेन के बजाय अन्य स्थानों पर मिलेंगे । टीटीइ सीआईटी लाइन के खाते में और नगद घूस देकर ड्यूटी रोस्टर पर हस्ताक्षर किए हैं।

Related Articles

Back to top button