Latest

31 अक्टूबर को टीजीटी-पीजीटी 2020 विज्ञापन जारी करने का युवा मंच प्रतिनिधि मंडल को चयन बोर्ड ने दिया आश्वासन

प्रयागराज, (अनुराग दर्शन समाचार) टीजीटी-पीजीटी 2020 का विज्ञापन जारी न होने से आक्रोशित युवाओं का आज फिर चयन बोर्ड पर जमावड़ा हुआ और चेतावनी दी कि चयन बोर्ड द्वारा बार-बार दिये जा रहे आश्वासन से आजिज आ चुके युवाओं ने 31 अक्टूबर तक विज्ञापन जारी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन होगा।

31 अक्टूबर तक विज्ञापन जारी न होने पर छात्रों ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी

हालांकि आज पुनः युवा मंच के प्रतिनिधि मंडल को चयन बोर्ड उपसचिव नवल किशोर ने आश्वस्त किया कि हरहाल में 31 अक्टूबर को विज्ञापन जारी हो जायेगा। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में वार्ता के लिए गये प्रतिनिधि मंडल को उप सचिव ने प्रवक्ता अंग्रेजी, टीजीटी अंग्रेजी, विज्ञान के लंबित साक्षात्कार दीवाली पूर्व कराने और लंबित परीक्षा परिणाम को .दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में घोषित करने तथा जीवविज्ञान 2016 की परीक्षा ..फरवरी -मार्च में कराने का आश्वासन दिया। लेकिन जीवविज्ञान को नये विज्ञापन सम्मिलित नहीं करने की जानकारी दी। युवा मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि चयन बोर्ड पदों की संख्या और तदर्थ शिक्षक के बारे में मौन है। उन्होंने कहा कि अगर 40 हजार पदों से कम पदों पर विज्ञापन जारी हुआ तो तदर्थ शिक्षक समेत सभी रिक्त पदों को विज्ञापन में शामिल करने अथवा नया विज्ञापन जारी करने के लिए युवा मंच का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में कंप्यूटर विषय 2000 से ही शामिल है लेकिन अभी तक चयन बोर्ड द्वारा कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की गई है। आज इस बाबत मांग पत्र युवा मंच के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप कुमार ने मुख्यमंत्री को ईमेल द्वारा प्रेषित किया है।आन्दोलन में युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ,अभिषेक सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, राज बहादुर सिंह, विश्व नाथ प्रताप सिंह, अरविंद मौर्या, ओ पी यादव ,वीरेन्द्र सिंह, बलराम वर्मा, सुशील पाण्डेय,राज कुमार चौरसिया, विजय कुमार सिंह, स्वेता ,रिंकी कुशवाहा, सहित कई लोग उपस्थित रहे ।।

Related Articles

Back to top button