Latest

पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन के लिये माॅगे गये आवेदन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी प्रयागराज द्वारा अवगत कराया गया है कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आधुनिक पापकार्न मेकिंग मशीन का वितरण किया जाना है। जिसमें लाभार्थियों का गठित कमेटी द्वारा सत्यापन कर चयन किया जाएगा। जनपद के विशेष रुप से पिछड़े वर्ग के भुर्जी जाति एवं परम्परागत स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगर इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्धित ग्राम प्रधान द्वारा कार्य करने का प्रमाण पत्र सहित सभी संलग्नको के साथ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय, 59 नया कटरा दिलकुशा प्रयागराज, में किसी भी कार्य दिवस में दिनाँक-30 जून, 2021 तक जमा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button