Latest

सावन के आखिरी सोमवार शिवालय में रहा बोल बम

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सावन का अंतिम सोमवार है। इस बार यह शिव साधना का दुर्लभ संयोग लेकर आया है। इसमें पूर्णिमा तिथि, उत्तराषाढ़ व श्रवण नक्षत्र व सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग है। सच्चे हृदय से शिव की स्तुति करने वालों को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। सोमवार को व्रत रखने वाले पुरुषों को ‘ओम नम: शिवायÓ व महिलाओं को ‘नम: शिवायÓ का मन में हर समय जप करना चाहिए। अंतिम सोमवार पर मंदिराें में सुबह से भक्‍त दर्शन पूजन के लिए पहुंचने लगे। शिव मंदिरों में भक्‍तों की संख्‍या लगातार बढ रही है।
सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण शिवालयों में दर्शन-पूजन के विशेष प्रबंध किए गए हैं। शिवालयों को पुष्प-पत्तियों व विद्युत झालरों से सजाया गया है। मनकामेश्वर, शिवकोटि, पंचमुखी, भोले गिरि सहित अन्य शिवालयों में महिला व पुरुष भक्तों के दर्शन के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन कराया गया है। सुबह से ही मंदिरों में भक्‍तों के आने सिलसिला शुरू हो गया। भक्‍त विधि पूजन से भगवान शिव की आराधना कर जलाभिषेक कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button