सिविल लाईन्स की सड़को पर जल भराव होना भ्रष्टाचार की परिकाष्ठा का नमूना- सपा

विकास का नमूना पॉश इलाक़ा सिविल लाईन का सरदार पटेल मार्ग भी जल भराव से लबा लब
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। शहर के पुराने इलाक़ो अगर छोड़ दिया जाए तो विकास का दम्भ भरने वाले इलाक़ो मे शुमार सिविल लाईन मे भी ज़रा सी बारिश लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देती है की क्या यही है अरबों रुपयों के खर्च के बाद भाजपा सरकार की स्मार्ट सिटी।सपा प्रवक्ता ने स्मार्ट सिटी के नाम पर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा की बनी बनाई सड़को को कई बार बनाया गया लेकिन हाल जस का तस है।शहर के पुराने इलाको मे आज भी कमर तक जल भराव ज़रा सी बारिश मे हो जाता है वही जिन इलाको को लेकर यह कहा जाता है यह सिविल लाईन्स का वह इलाका है जहाँ या वीआईपी रहते है या इन सड़को से प्रतिदिन वी वी आई पी का गुजरना तो ज़रुर होता है।वहीं अगर बात करें नगर निगम की तो नालों की सफाई के नाम काग़ज़ी कार्यवाही की नतीजा है की शहर के पुराने इलाके तो नरक बने है हीं लेकिन सिविल लाईन्स की ज़्यादातर सड़के थोड़ी देर की बारिश मे पानी से लबा लब हो गई।आवाजाही मे घन्टो लोग परेशान रहे गाड़ीयो की लम्बी लम्बी कतारे लगी रही।




