Latest

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने किया स्वामी विवेकानंद को नमन

हरिद्वार (अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज को जीवन का मार्ग दिखाया है। सभी को उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिये। उन्होंने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सौहार्द के साथ पर्व को मनाएं। स्वामी विवेकानंद जयंती पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विश्व में भारत के अध्यात्म का डंका बजाया। स्वामी विवेकानंद ने 11 सितंबर, 1893 को अमेरिका के शिकागो में विश्व धर्म सम्मेलन सभा में भाषण दिया, जिसके बाद भारत को पूरी दुनिया में अध्यात्म के केंद्र के तौर पर देखा जाने लगा। स्वामी विवेकानंद के विचारों ने युवाओं को सफलता का रास्ता दिखाया है। इसके अलावा उन्होंने रामकृष्ण परमहंस के उपदेशों को आम लोगों तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button