Latest

सामान के साथ चोर गिरफ्तार

 

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। खीरी थाना क्षेत्रो में चोरी की कई वारदात को अंजाम देने वाला शातिर चोर आज स्थानीय पुलिस द्वारा दबोचा गया।प्राप्त जानकारी के अनुशार पुलिस ने अभ्यस्थ चोर के कब्जे से दो समर सेबुल अन्य सामान बरामद किया है। डीआईजी/एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियो विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक यमुनापार चक्रेश मिश्र के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष खीरी संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षण मसीद खान अपने का०अरविन्द कुमार गौड़ का०अनूप कुमार म०का०रूपा देवी द्वारा थाना खीरी क्षेत्र एयरटेल टावर के सामने नहर पट्टी की सड़क किनारे ग्राम लालतारा से मुखबीर की सूचना पर पुलिस गिरफ्त में लिया गया।पकड़े गए शातिर चोर शाहबान पुत्र मो0इस्माइल ग्राम सलैया खुर्द थाना खीरी हालपता लालतारा के कब्जे से पुलिस को चोरी की हई दो समरसेबुल बरामद हुआ है। जिसके बाद चोर को सामान समेत थाना खीरी पर लाया गया जहाँ सम्बन्धित विधिक कार्यवाही की गयी।

Related Articles

Back to top button