Latest

एसआरएन अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज वार्ड-10 लापता

इसकी जानकारी होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भर्ती कोविड मरीज शनिवार को वार्ड-10 लापता हो गया। इसकी जानकारी होने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रशासन ने मरीज के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन चिकित्सालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। मरीज की बेटी ने चिकित्सालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेटी कहना है कि उसने दोपहर में पिता से बात कर वार्ड में सामान पहुंचाया था। उसके आधे घंटे बाद ही चिकित्सालय से फोन आया और उनके लापता होने की जानकारी मिली।
राजापुर निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति तीन दिन पहले ही पॉजिटिव आए थे। उनको सांस में तकलीफ के कारण एसआरएन के कोविड वार्ड नंबर-10 के बेड नंबर-24 पर भर्ती करा दिया गया था। घरवालों ने बताया कि शनिवार को मरीज ने अपनी हालत स्थिर बताई थी। दोपहर में कुछ जरूरी सामान भी पहुंचाया गया। वार्ड में सामान पहुंचने पर भी उनसे बात हुई। लेकिन, उसके आधे घंटे बाद ही चिकित्सालय से फोन आया कि वह गायब हो गए।
अधेड़ के गायब होने की सूचना परिजनों द्वारा एसआरएन पुलिस चौकी को भी दी गई। एसआरएन में कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. सुजीत कुमार ने कहा कि अधेड़ वार्ड से निकलकर भाग गया। उसे रोका गया, लेकिन वह रुका नहीं।
उधर, अधेड़ के परिजन परेशान हैं। बेटी का कहना है कि उसने इस बात की जानकारी जिले के नोडल कोरोना अधिकारी समेत अन्य अफसरों को भी दी, लेकिन कोई कुछ बता नहीं रहा है। अधेड़ के गायब होने के बाद पत्नी, बेटी, बेट सहित परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button