FEATUREDLatestLetestगंगा तट से

शीतलाष्टमी पर माता की भव्य श्रृंगार के साथ भक्तों ने लगाया जयकारा

  • माता के दरबार में उमड़ी भीड

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )।शहर के मीरापुर में स्थित सिद्धपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर परिसर में हजारों लोग फूल माला, अगरबत्ती, धूप और फल लेकर मां के दरबार में पहुंचे। शीतलाष्टमी पर माता की प्रात: भव्य मंगला आरती हुई। इसके बाद पूजन-अर्चन का क्रम शुरू हुआ।

व्रती महिलाओं ने बासी हलवे का प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना मांगी। मंदिर के बाहर मेला भी लगा है। आज शीतला अष्टमी है। इस दिन सभी देवी मंदिरों में मां की आराधना होती है। मां शीतला से मनोकामना पूर्ण होने की इच्छा रख महिलाएं व्रत रखती हैं। एक दिन पहले हलवा बनाकर घर में रखने और उसे शीतला अष्टमी पर मां को भोग लगाकर प्रसाद पाने की धार्मिक मान्यता और परंपरा है।

मां कल्याणी देवी मंदिर में इस पावन पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। शुक्रवार को शीतला अष्‍टमी पर मंदिर में भोर में पंडित सुशील पाठक और पंडित श्यामजी पाठक ने भव्य आरती की। रत्न जड़ित आभूषण से मां का श्रृंगार हुआ और श्रद्धालुओं के जयकारे से मंदिर परिसर ही नहीं आसपास के इलाके भी गूंज उठे।

आरती के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का ऐसा ताता लगा कि सड़क तक कई कतारें लग गई। हर कोई मंदिर में पहुंचने के लिए एक एक कदम आगे बढ़ता और जयकारा लगाता रहा। मंदिर के द्वारे लगे मेले में शहरियों की भीड़ उमड़ी। महिलाओं और बच्‍चों ने दुकानों पर खरीदारी की। खाने की सामग्री, खेल खिलौने, फूल माला, पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। भोर में तो लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। शीतलाष्टमी पर शाम को भी भीड़ उमड़ेगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button