Latest

समाजवादी पार्टी ने घरेलू गैस के दाम मे 25 रुपये की बढ़ोतरी पर नाराज़गी जताई

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी ने घरेलू गैस के दाम मे 25 रुपये की भारी भरकम बढ़ोतरी पर नाराज़गी जताते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोला।सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने घरेलू गैस के दाम मे 25 रुपये की भारी वृद्धि पर कहा की यह मुल्य वृद्धि ग्रहणीयों के बजट को बिगाड़ देगा।केन्द्र सरकार बढ़ोतरी पर रोक लगाए अन्यथा सपा इसका सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा केन्द्र सरकार के आम बजट से ऐसे ही लोग निराश और हताश है उपर से घरे गैस के दाम मे भारी भरकम वृद्धि से जन जीवन चरमरा जाएगा।महानगर प्रवक्ता सै०मो०अस्करी ने कहा सरकारी तेल कम्पनी ने जिस तरहा आज घरेलू गैस के दाम मे एक बारगी इतनी बड़ी बढ़ोतरी कर दि इससे इस महंगाई के दौर मे घर चलाना और मुशकिल हो जाएगा।कहा इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाईट के मुताबिक उपभोक्ताओं को नॉन सब्सिडी वाले घरेलू सिलेण्डर मे अब 25 रुपये अधिक देने पड़ेंगे।समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी की बजट के बाद घरेलू गैस के दामों को अगर बढ़ाया गया तो इसका भारी विरोध होगा।कैम्प कार्यालय सिविल लाइन्स मे एक बैठक कर घरेलू गैस के दाम मे हो रही वृद्धि का विरोध किया गया।बैठक में विजय वैश्य,इसरार अनजुम,महेन्द्र निषाद,दिनेश यादव,मोईन हबीबी,महबूब उसमानी,संतोश यादव,जॉन ज़ैदी,विवेक शर्मा,इण्डियन माईकल आदि थे।

Related Articles

Back to top button