Latest

एसएसपी कार्यालय गेट पर हाई वाल्टेज

ड्रामा पति पत्नी के बीच जमकर मारपीट

अलीगढ़ ( अनुराग दर्शन समाचार )
। पुलिस लाइन गेट पर पति पत्नी के बीच जमकर हुई मारपीट, महिला ने पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा की महिला थाने में की थी। काउंसलिंग के लिए आए तभी बातों बातों में दोनों पति-पत्नी मारपीट हो गई। थाना बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार निवासी नीरू रानी की शादी 2018 में जनपद बुलंदशहर के गांव सलेमपुर निवासी अवनीश कुमार के साथ हुई थी, शादी के 10 महीने बाद उसके पति ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया और गर्भावस्था में उसके साथ मारपीट की। पीड़ित पत्नी नीरू देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति के संबंध उसकी मामी के साथ हैं। इसलिए वह उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न करता है। जिसकी शिकायत उसने महिला थाने में की थी ।सोमवार महिला थाने में काउंसलिंग की तारीख थी ।जिस पर पति-पत्नी दोनों आये थे। काउंसलिंग के बाद नीरू अपने भाई के साथ बाइक द्वारा जा रही थी ,इसी दौरान पुलिस लाइन के गेट पर पति ने उसके साथ मारपीट करते हुए अभद्रता कर दी, पत्नी ने और उसके भाई ने आरोपी पति को पकड़ लिया और पत्नी ने जमकर पति की धुनाई कर दी ,वही नीरू ने बताया अगर उसका पति उसे सही तरीके से रखे,तो वह उसके साथ रहने को तैयार है, आरोपी पति मौका देख कर घटनास्थल से फरार हो गया।

Related Articles

Back to top button