Latest

तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मारी कई यात्री घायल

लखनऊ। समतामूलक चौराहे के पास मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी. इस सड़क हादसे में करीब एक दर्जन यात्री घायल बताये जा रहे है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को इलाज के लिए लोहिया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां बस चालक समेत 4 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है.

बता दें कि कैसरबाग बस अड्डे से आज सुबह रोडवेज बस (यूपी सीजेड 2062) गोरखपुर के लिए रवाना हुई. बस जब समता मूलक चौराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने ड्राइवर वाली साइड की तरफ बस को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद बस में सवार करीब एक दर्जन यात्री घायल बताये जा रहे हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोहिया और सिविल अस्पताल में भती कराया, जहां बस चालक और एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कैसरबाग बस डिपो के एआरएम अमर नाथ सहाय ने बताया बस सही दिशा में धीमी रफ्तार में जा रही थी तभी आचानक ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. इससे बस का डीजल टैंक फट गया. गनीमत ये रही कि बस आग की चपेट में नहीं आई, नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button