Latest

भगवान श्री कृष्ण ने किया कंस का दहन

 

प्राचीन परंपरा को निभाते हुए अत्याचारी कंस का हुआ दहन

( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। प्राचीन परंपरा को निभाते हुए प्राचीन श्री दाधिकांदो मेला कमेटी कृष्णा नगर त्रिवेणी रोड प्रयागराज के द्वारा दाधिकांदो मेला के उपरांत परेड ग्राउंड कीडगंज में कंस दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी कंस को मारकर कंस दहन किया इसके पूर्व कमेटी के संरक्षक एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि कंस अत्याचार और अहंकार का पर्याय था और अधर्म का प्रतीक था जिसका वध करके भगवान श्री कृष्ण ने अधर्मी का नाश कर धर्म की स्थापना की और कहा कि समाज में जो व्यक्ति शक्तिशाली बन जाता है और अपनी शक्ति का दुरुपयोग करता है तो वह समाज के लिए घातक है और ऐसे लोगों का विनाश भी सुनिश्चित है।इस अवसर पर शिव तांडव, काली स्वांग, सत्यभामा एवं सुदामा चरित्र की मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अजय जायसवाल, लल्लन जायसवाल, मनीष केसरवानी, राजेश केसरवानी, हिमालय सोनकर, अमरेश जायसवाल, गोपी केसरवानी, राममोहन ननका, हिमालय सोनकर, परमानंद साहू, विनोद कसेरा राजू पाठक बृजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, कुलदीप गोस्वामी ,मनीष कुमार , आयुष अग्रहरी, एवं सैकड़ों क्षेत्र की जनता उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button