Latest

उत्कृष्टï प्रदर्शन पर 1900 रेलकर्मी प्रोन्नत, प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग ने दिया तोहफा

( आनंत पांडे ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर मध्य रेलवे (उमरे) के प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग ने डीआरएम मोहित चन्द्रा के मार्गनिर्देशन में नवम्बर व दिसम्बर 2020 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोविड- 19 के मौजूदा दौर में सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुये कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न कार्यों को लक्षित कर पूरा किया गया। वरिष्ठï मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि विगत दो महीनों नवम्बर व दिसम्बर 2020 में कार्मिक विभाग द्वारा प्रयागाराज मण्डल के विभिन्न विभागों के 1900 से अधिक कर्मचारियों को प्रमोशन तथा 165 से अधिक कर्मचारियों को एमएसीपी के अंतर्गत वित्तीय लाभ दिया गया।
रेलवे भर्ती बोर्ड एवं रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ से प्राप्त पैनल में क्रमश: 146 व 77 कर्मचारियों की ट्रेनिंग, पोस्टिंग आदि कार्य के साथ साथ अनुकम्पा के आधार पर 12 कर्मचारियों की नियुक्ति भी की। इसी क्रम में माह नवम्बर व दिसम्बर 2020 में सेवानिवृत्त हो रहे 107 कर्मचारियों को 29 करोड़ से अधिक का भुगतान प्रदान कराया गया। रेलकर्मियों से प्राप्त 151 व रनिंग कर्मचारियों से प्राप्त 190 से अधिक शिकायतों का भी विगत दो महीनों में निस्तारण किया।

Related Articles

Back to top button