Latest

गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की घोर लापरवाही सामने आई

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । जॉर्ज टाउन थाना स्थित मूक बधिर विद्यालय के परिसर में एक बड़ा नाला गुजरता है । जो गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के द्वारा निर्मित है । जो पूरी तरह से खुला हुआ है ।
चूंकि विद्यालय में मूक बधिर विद्यार्थीयों अथवा छात्र-छात्राएं का परिसर में आवागमन बना रहता है। क्योंकि यह नाला इतना बड़ा है। कि यदि इसमें किसी बच्चे के साथ कोई अनहोनी अथवा बड़ी घटना हो जाती है तो संभवतः विद्यालय प्रबंधन को भी विलंब से पता चलेगा।
इससे पूर्व में विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित विभाग को इस संबंध में अवगत कराया था।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यदि परिसर से होकर गुजरने वाले नाले को बड़े पाइप में परिवर्तित कर दिया जाए तो विद्यालय परिसर और उनके छात्र व छात्राएं सुरक्षित हो जाएंगें ।
किंतु इस ओर किसी भी अधिकारी अथवा विभाग ने अब तक कोई भी ध्यान नहीं दिया । निश्चित ही समय रहते इस विषय पर उचित प्रबंध नहीं किया गया । तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है

Related Articles

Back to top button