Latest

सिद्ध पीठ श्री भोले गिरी मंदिर में होगा भगवान भोलेनाथ का दिव्य रुद्राभिषेक

( अनुराग शुक्ला ) प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। सिद्ध पीठ श्री भोले गिरी मंदिर कटघर मुट्ठी गंज प्रयागराज आयोजन समिति की बैठक मंदिर प्रांगण में की गई इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए पंडित रामलाल त्रिपाठी ने कहा कि 26 जुलाई को सावन के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का दिव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भक्तों के द्वारा सुबह 8:00 बजे से ही जलाभिषेक का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा जो पूरे सावन के महीने में चलता रहेगा बैठक का संचालन करते हुए आयोजन समिति के प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने कहा कि सावन माह के अंतर्गत पड़ने वाले सभी सोमवार एवं अन्य पर्वों पर होने वाले सभी कार्यक्रम कोविड-19 का पालन करते हुए किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से अनिल सिंह ,राजू सिंह, लल्लन त्रिपाठी ,चंदन त्रिपाठी, लालकृष्ण उपाध्याय, प्रकाश शुक्ला, गौरव केसरवानी, सौरभ केसरवानी, शिवम साहू ,सचिन केसरवानी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button