Latest

स्वारुपरानी से मरीज गायब होने पर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर लगाया आरोप सौपां ज्ञापन !

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोरोना मरीज स्वारुपरानी से गायब होने पर कांग्रेसियों ने जिला प्रशासन पर लगाया आरोप सौपां ज्ञापन !
जहा एक ओर शहर मे लगातार कोरोना संक्रमित बढ रहे हैं वही दुसरी ओर जिला प्रशासन की घोर लापरवाही लगातार सामने आ रही है !
शोशल मिडिया पर सुबह से एक पत्र वायरल होता देख शहर कांग्रेस अध्यक्ष नफीस अनवर ने संपर्क किया तो पता चला की राजापुर निवासी शिव शंकर नाम के व्यक्ति को कोरोना पाजिटिव पाए जाने पर उनको स्वारुपरानी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जो कल रात से गायब हैं परिवार लगातार अस्पताल प्रशासन से पूछता रहा लेकिन किसी भी डाक्टर ने कोई भी जानकारी देने से इन्कार कर दिया !
परिवार रात भर इधर ऊधर भटकता रहा लेकिन कोई जानकारी नही मिली !
जैसे ही यह जानकारी कांग्रेसजनो को मिली तुरंत हरकत मे आते हुए डीएम प्रयागराज से संपर्क किया और अपर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा ! आगे कहा की जहा एक ओर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ रही है वही दुसरी ओर जिला प्रशासन की इस तरह की लापरवाही से पुरे शहर मे संक्रमण फैल सकता है !
प्रदेश सचिव विवेकानंद पाठक ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुरे उत्तर प्रदेश मे जंगलराज कायम है कोरोना मरीजों को किसी भी प्रकार की सुविधा देने मे प्रदेश सरकार विफल है !
पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि यदि जल्द जाचंकर दोशियों के खिलाफ कार्यवाही नही की गई तो कांग्रेसी लामबंद होकर सरकार के खिलाफ हो रही कोरोना मरीजों के प्रति लापरवाही का विरोध करेंगे !
मुख्य रुप से – नफीस अनवर,विवेकानंद पाठक, संजय तिवारी, सुरेश यादव, बब्लू सिब्तैन, प्रदीप नारायण आदि लोग मौजूद थे !

Related Articles

Back to top button