Latest

29 को त्रिवेणी से जल और मिट्टी एकत्र की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद

प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार)। श्री रामजन्म भूमि पर भव्य मंदिर के भूमिपूजन के लिए 29 जुलाई को त्रिवेणी से जल और मिट्टी एकत्र की जाएगी। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता उसे 30 जुलाई को अयोध्या ले जाएंगे। अभी यह तय नहीं हो सका है कि इसे लेकर कौन जाएगा। विहिप के प्रवक्‍ता ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इच्‍छा जताई थी कि प्रयागराज से भी जल और माटी अयोध्‍या लाया जाए। इस संबंध में पूर्वी उत्‍तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री अंबरीश सिंह से चर्चा की। इसके बाद जल और मिटटी ले जाने का कार्यक्रम तय किया गया।

शहर में पांच अगस्‍त को मनाया जाएगा दीपोत्‍सव

विहिप के प्रवक्ता अश्वनी मिश्र ने बताया कि प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार के साथ हुई मंत्रणा में अयोध्या में जल और मिट्टी भेजे जाने के संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने 30 जुलाई की तारीख जल भेजने के लिए तय की है। उन्होंने जानकारी दी कि शहर में पांच अगस्त को दीपोत्सव मनाया जाएगा।

सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी

सभी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना होगी। लोग घरों में भी धार्मिक आयोजन करें इसका भी आह्वान किया जा रहा है। कुल 215 टोलियां बनाई जाएंगी। प्रत्येक टोली में 50 से 60 कार्यकर्ता होंगे। वह घर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और पांच अगस्त को होने वाले आयोजन की जानकारी देंगे। यह भी आह्वान करेेंगे कि लोग अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम को टीवी पर लाइव देखें और कोरोना संक्रमण को देखते हुए घरों में ही रहें। पांच- पांच दीपक घी के जरूर जलाएं ताकि 5 तारिख का दिन खास हो सके।

Related Articles

Back to top button