इविवि: नए सत्र में दाखिले की प्रवेश परीक्षा 18 अक्तूबर से
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में नए शैक्षिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए गुरुवार को प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षाएं 18 अक्तूबर से शुरु होंगी। 18 अक्तूबर को पीजीएटी-2 और इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) की प्रवेश परीक्षाएं दो पालियों में ऑनलाइन मोड में होंगी। पीआरओ डॉ. जया कपूर की ओर से जारी सूचना के अनुसार 20 अक्टूबर को दो पालियों में पीजीएटी-2 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके अलावा 20 को ही यूजीएटी, बीएएलएलबी, एमकाम और एलएलएम की प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी। यह परीक्षाएं 21 अक्टूबर को कराई जाएंगी और इनमें ऑनलाइन और आफलाइन दोनों माध्यम शामिल किए गए हैं। 22 अक्टूबर को दो पालियों में आनलाइन आइपीएस में प्रवेश के लिए परीक्षा होगी। 23 अक्टूबर को आईपीएस की प्रवेश परीक्षा सिर्फ पहली पाली में आयोजित की गई है। 27 अक्टूबर को पहली पाली में पीजीएटी-1 की प्रवेश परीक्षा और दूसरी पाली में एलएलबी की प्रवेश परीक्षा दोनों माध्यमों में कराई जाएंगी।
*दाखिले को अब तक 60,998 ने भरा फार्म*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। इविवि में प्रवेश के लिए गुरुवार की शाम तक कुल एक लाख 28 हजार 810 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 60998 ने फीस जमा कर अंतिम रूप से फार्म जमा कर दिया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आशीष सक्सेना ने बताया कि इंस्टीट्यूट आफ प्रोफेशनल स्टडीज (आईपीएस) में 1094, एलएलबी/बीएएलएलबी में 8718, यूजीएटी के तहत (बीए, बीएससी, बीकाम, बीएफए, बीपीए) में 39068, एलएलएम, बीएड, एमएड, एमबीए और एमबीए आरडी में 12118 ने फीस जमा कर अंतिम तौर पर आवेदन फार्म जमा कर दिया है।




